क्राइम
जंगल में अज्ञात व्यक्ति का नीम के पेड़ से फांसी फंदा में मिला शव
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के थाना तेजगढ अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसखार के जंगल में अज्ञात व्यक्ति की शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे लटका मिला है।
तेजगढ थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह उपाध्याय ने बताया मृतक का नाम राजेश सिंह लोधी पिता खिलान सिंह लोधी ग्राम बरबटा निवासी बताया गया है मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। पुलिस बारीकी से जांच में जुटी है।



