जनपद के बाबू की गाड़ी चल रही बिना नंबर के, जिम्मेदार मौन
सिलवानी । सैया भये कोतवाल अब डर काहे की तर्ज पर जनपद पंचायत सिलवानी में सहायक ग्रेड 3 दुुर्गेश तिवारी अपने चार पहिया वाहन पर म.प्र. शासन लिखकर नागरिक एवं कर्मचारियों पर रौब झाड़ते नजर आते है। एक ओर जहां पुलिस प्रशासन सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए अभियान चलाकर वाहनों की चैकिंग करती है। वहीं थाने के सामने से प्रतिदिन शिफ्ट डिजायर कार से निकलने वाले उक्त कर्मचारी के वाहन पर कार्यवाही करना मुनासिब नहीं समझा।
बताया जाता है कि सहायक ग्रेड 3 दुुर्गेश तिवारी अपने चार पहिया वाहन शिफ्ट डिजायर पर वाहन के आगे एवं पीछे नंबर लिखने के स्थान पर बड़े अक्षरो में डिजायर लिखे हुए है। और डेस बोर्ड के ऊपर म.प्र. शासन की पट्टिका लगाए हुए। परिवहन विभाग के नियमानुसार वाहन के आगे एवं पीछे वाहन का नंबर लिखना अनिवार्य है। परंतु उच्च पहुंच और रौब झाड़ने के लिए वाहन नंबर लिखाने में परहेज कर म.प्र. शासन लिखकर शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आते है। और वाहन से प्रतिदिन पुलिस थाने के से से अपने कार्यालय आना जाना करते हैं। जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी का कहना है कि आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। कार की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।





