मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत बाड़ी की अध्यक्ष ने किए ऐतिहासिक भगदेई के तालाब में दीप दान

ऐतिहासिक शिव मंदिर में की पूजा, कहा भगदेई के साथ जामगढ़ के पुरा वैभव स्थलों का करेंगे संरक्षण
रिपोर्टर : कमल याज्ञवल्क्य
बरेली ।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं. विभिन्न विभागों को सातों दिन जन कल्याणकारी योजनाओं व भारतीय संस्कृति को सहेजने के कार्यक्रम करने के निर्देश दिये गए हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत बाड़ी द्वारा भी सातों दिन अगल अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया जा रहा है। गांव में ग्रामीणों के बीच जाकर शासन की योजनाओं तथा आम जन की समस्याओं को सुलझाने का कार्य कर किया जा रहा है। ऐतिहासिक पुरासंपदा के लिए विख्यात ग्राम भगदेई में प्राचीन शिव मंदिर पर जनपद पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। 9 वीं सदी के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर पर जनपद पंचायत बाड़ी की अध्यक्ष प्रभादेवी पटेल ने किसान मोर्चा के मध्यप्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पटेल, खरगोन वार्ड की जनपद सदस्य गीता चौहान सहित भगदेई के सरपंच हरनारायण कुशवाह, सचिव अमित दीक्षित आदि के साथ शिव अभिषेक किया. पुजारी पंडित महेंद्र शर्मा ने विधि विधान से पूजा कराई। इसके बाद कन्या पूजन कर लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र बाटें गए। इस दौरान शिव मंदिर के पास प्राचीन सरोवर में दीप दान किये गये। इसके बाद यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए जनपद पंचायत बाड़ी की अध्यक्ष प्रभादेवी पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाड़ी जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जामगढ़- भगदेई ही एक मात्र ऐसे पौराणिक गांव है जिनकी पुरासंपदा देश ही नहीं विदेशों तक विख्यात है. हमारा प्रयास होगा कि इन अनमोल ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण हो और सौंदर्यीकरण भी हो. इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राहुल पटेल ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार जन के कल्याण के लिए सतत् रूप से काम रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम गांव के अंतिम पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। मंडल महामंत्री अभिषेक रघुवंशी द्वारा भी स्थापना दिवस की जानकारी देते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर के संरक्षण के लिए जनपद पंचायत स्तर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने नागरिकों को जागरूक रहना चाहिए. सरपंच की ओर से सचिव अमित दीक्षित द्वारा ग्राम के विकास हेतु माँग पत्र रखा गया, जिसमे पुरातन मंदिर संरक्षण, सरोवर सौंदर्यकरण, पार्क, रोड निर्माण प्रमुख माँगे रखी गयी. जनपद पंचायत बाड़ी की अध्यक्ष प्रभादेवी बृजगोपाल पटेल द्वारा क्रमबद्ध रूप से प्राथमिकता के आधार पर समस्त माँगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया. कार्यक्रम का संचालन कमल याज्ञवल्क्य द्वारा किया गया. कार्यक्रम में भगदेई ग्राम पंचायत के सरपंच हर नारायण कुशवाह, उपसरपंच जुम्मन खां, जामगढ़ के उपसरपंच नरहरि शर्मा, विवेक पारासर, अमित शर्मा, विनोद चौहान जनपद सदस्य, गीता चौहान, पंचायत इंसपेक्टर नर्मदा पटेल, रामकिशोर साहू एवं महिला बाल विकास विभाग तथा जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत भगदेई के सचिव अमित दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button