मध्य प्रदेश

जन शिक्षा केंद्र बम्होरी और सियलबाड़ा की संयुक्त बैठक संपन्न

सिलवानी। विकासखंड केंद्र स्रोत समन्वयक नरेंद्र कुमार रघुवंशी एवं संकुल प्राचार्य राजेश शर्मा की उपस्थिति में जन शिक्षा केंद्र बम्होरी और सियलबाड़ा की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा में प्रत्येक शाला प्रभारी से शाला की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई, जिसमें मध्यान्ह वितरण, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, शाला समय पर खुलना और शाला समय पर बंद होना, नि:शुल्क साइकिल वितरण एवं कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्रों के पंजीयन अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ऐसे बच्चों पर भी चर्चा हुई जो अधिक समय से शाला नहीं आ रहे हैं और उनके शाला में नाम दर्ज हैं उनके माता-पिता से शीघ्र संपर्क करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में अन्य बिंदुओं पर जैसे छात्रों में कितने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं और कितनों के शेष हैं। कितने बच्चों के आधार पंजीयन हैं और कितनों के शेष हैं इन पर भी चर्चा हुई।
बैठक में विकासखंड अकादमी के समन्वयक लक्ष्मीनारायण मालवीय, गोविंद नामदेव, कंप्यूटर ऑपरेटर शुभम शर्मा, जन शिक्षक दयाराम अहिरवार जन शिक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा सहित संबंधित संस्थाओं के शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button