तारण स्वामी का शुभ संदेश- तूं स्वयं भगवान है। के गगनभेदी नारे के साथ नगर में निकाली गई बाइक रैली
अखिल भारतीय तारण तरण युवा परिषद ने किया बाइक रैली का आयोजन
3 दिवसीय तारण जयंती कार्यक्रम के तहत किया गया आयोजन।
24 घंटा के अखण्ड भक्तामर पाठ का भी किया गया आगाज।
श्रीतारण तरण जैन चैत्यालय में किया जा रहा है आयोजन
सिलवानी । महान अध्यात्मिक संत श्रीमद् जिन तारण स्वामी की 574 वी जयंती पर श्रीतारण तरण दिगंबर जैन समाज के द्वारा त्रिदिवसीय आयोजन किया जा रहा है। सुबह से देर रात तक चलने वाले कार्यक्रर्मो में समाजजनो के द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता की जा रही है। यहां पर पंडित शुभम शास्त्री ज्ञानोदय के द्वारा सुबह व रात्रि में प्रवचन के माध्यम से समाजजनो को तारण स्वामी के व्यकित्व व कृतिक्त से परिचित कराया जाकर तारण स्वामी के बताए मार्ग का अनुषरण किए जाने की सीख दी जा रही है।
त्रिदिवसीय कार्यक्रम केे द्वितीय दिवस मंगलवार को अखिल भारतीय युवा परिषद की स्थानीय इकाई के द्वारा तय कार्यक्रम के तहत नगर में तारण स्वामी का संदेश देते हुए बाइक रैली निकाली। जैन चैत्यालय से प्रारंभ हुई बाइक रैली हौली चौक, बुधवारा बाजार, समैया मार्केट, कुषवाहा धर्मशाला, सागर रोड़ बजरंग चौराहा, गांधी चौक, पुराना बस स्टेण्ड, शिवाजी नगर,
तहसील तिराहा, शनिचरा मौहल्ला आदिस्थानो से होती हुई प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई।
रैली में 2 सौ से अधिक युवा बाईक पर केसारिया झण्डा लगाए तारण स्वामी का शुभ संदेष- तूं स्वयं भगवान है। महावीर स्वामी का शुभ संदेश- जियो और जीने दो। आदि गगनभेदी नारे लगा रहे है। रैली के आगेें चल रहे चार पहिया वाहन में बज रहे भक्ति गीतो पर युवा नृत्य करते हुए शामिल हुए। शाम के समय पालना चल समारोह निकाला गया। जो कि सेठी कलेक्षन गांधी चौक से प्रारंभ होकर जैन चैत्यालय पहुंच कर समाप्त हो गया । सुबह के समय चैत्यालय में 24 घंटा तक निरंतर चलने वाले भक्तामर पाठ भी प्रारंभ किया गया । जिसका समापन बुधवार को किया जाएगा।
बुधवार को होगा समापन, निकलेगा चल समारोह, गरीबो को दिए जाएगे कंबल- तीन दिवसीय तारण जयंती कार्यक्रम का समापन बुधवार को किया जाएगा । समापन अवसर पर चैत्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे । दोपहर मे पालकी जी का चल समारोह निकाला जाएगा । चल समारोह के समापन पर गरीेबों को सर्दी से बचाव के लिए करीब 4 सौ गर्म कंबलो का वितरण समाजजनो के द्वारा किया जाएगा। राात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगै। जवकि सुबह व शाम की पात्र भावना का कार्यक्रम सवाई सेठ आनंद समैया ज्ञानश्री परिवार के द्वारा किया जाएगा।



