विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र छात्राओं का सामर्थ्य कार्यक्रम सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित
सिलवानी । 3 दिसंबर विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष में विकासखंड स्तरीय खेलकूद चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिलवानी में किया गया।
जिसमें विकासखंड के विभिन्न शालाओं से 70 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिलवानी बीईओ नरेश रघुवंशी, सीएम राइज प्राचार्य एनपी शिल्पी, शालिग्राम श्रीवास्तव रायसेन एवं मोहम्मद आलम सर उपस्थित रहे।
दिव्यांग बच्चों की रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सहयोग महजबी सिद्दीकी सिलवानी ने किया। दिव्यांग बच्चों को खेल कूद 100 मीटर दौड़ में सहायता लक्ष्मीनारायण मालवीय सिलवानी ने की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहयोग नारायण सिंह मेहरा शिक्षक टोला कॉलोनी ने किया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को स्वल्पाहार वितरण भी किया गया। जिसमें विकासखंड सिलवानी से खेलकूद चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में 10 बच्चों का चयन 3 दिसंबर विश्व विकलांग दिवस के लिए विभिन्न प्रतियोगिता में हेतु किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद नामदेव ने किया कार्यक्रम का आभार सुधा विश्वकर्मा, अरविंद परमार द्वारा किया गया।



