मध्य प्रदेश

जबेरा विधानसभा में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

शाम 5 बजे तक लगभग 78.50 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा बिधानसभा एस.डी.एम. जबेरा अविनाश रावत ने कहा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा के आम निर्वाचन का मतदान दिवस 17 नवंबर को संपन्न हुआ। 56-जबेरा विधानसभा में लगभग 78.50 प्रतिशत मतदान शाम 5 बजे तक पूर्ण हो चुका है। मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, विशेष तौर पर जो स्वीप गतिविधियों की गई है, उनके काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं, युवा और युवती वर्ग काफी संख्या में मतदान करने जा रहे हैं। जब मतदान समाप्ति की ओर जायेगा 75 प्रतिशत तक मतदान पहुंचने की पूरी उम्मीद है, लोकतंत्र के लिए इतनी अच्छी संख्या में मतदान होना लोकतंत्र की परिपक्वता का उदाहरण देता है। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण है, सभी जगह पर्याप्त पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस कंपनियां लगी हुई है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान का संचालन हो रहा है।

Related Articles

Back to top button