मध्य प्रदेश
जमुनिया घाटी के अंधे मोड़ पर डीजल से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
सिलवानी । गुरुवार की दोपहर को स्टेट हाईवे 44 के जमुनिया घाटी के अंधे मोड पर डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंकर में सवार चालक व हेल्पर को चोट नहीं आई ।
सिलवानी थाना प्रभारी देवेंद्र प्रतापसिंह ने बताया कि टैंकर क्रमांक UP17 AT 1266 सागर जिले की बीना रिफाइनरी से डीजल भरकर बुधनी जा रहा था जो जमुनिया घाट के अंधे मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पुलिस प्रशासन एवं दमकल पहुंची। चालक एवं हेल्पर सुरक्षित हैं।
राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा की जमुनिया घाटी अंधे मोड़ पर अक्सर ही हादसे होते रहते हैं इन हादसों में जान माल का कई बार नुकसान हो चुका है। नागरिकों द्वारा अनेकों बार अंधे मोड़ को सीधा किए जाने की मांग की गई है लेकिन प्रशासन द्वारा इस मांग को भी नजर अंदाज किया जा रहा है।



