धार्मिकमध्य प्रदेशराजनीति

प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कुंडेश्वर भगवान के दर्शन किये

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । म.प्र. सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान भगवान श्री कुंडेश्वर महादेव के दर्शन किये।
प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कुंडेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-संमृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, अमित नुना, पूर्व टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डाॅ शिशुपाल सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधि, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button