मध्य प्रदेश

राहुल महाजन बने, पाटन प्रेस क्लब के अध्यक्ष

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। रविवार को पाटन प्रेस क्लब की कार्यकारी बैठक पाटन रेस्ट हाऊस में संपन्न हुई जिसमें पत्रिका समाचार से अभिषेक अग्रवाल एवं राहुल महाजन, दैनिक भास्कर से इंद्र कुमार पटेल एवं केशव सिंह ठाकुर, देशबंधु से ठा. राजेंद्र सिंह, नवभारत से लक्की जैन, स्वतंत्रमत से अंकित जैन, यश भारत से हर्षित सिंघई, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से कुलदीप बबेले, पीपुल्स समाचार से सुशील पांडेय, अग्निबाण से सुजीत सिंह ठाकुर, हरिभूमि से पवन बर्मन, सीटाइम्स से अभिनव जैन उपस्थित हुए ।
बैठक में सर्वसम्मति से पत्रिका संवाददाता राहुल महाजन को पाटन प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया सभी क्लब के सदस्यों ने राहुल महाजन का मिष्ठान खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button