सीएम राइज स्कूल तेंदूखेड़ा में हुआ सृजन कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा नगर के सीएम राइज स्कूल में शासन के निर्देशानुसार सीएम राइज स्कूल के प्रारंभ से 7 माह के विकास की गाथा को प्रस्तुत करने हेतु सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सर्व प्रथम स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक बेशबुषा में सिर पर कलश रखकर एवं तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया । इसके पश्चात गणेश हाल में प्राचार्य के एल चौकसे द्वारा सभी पालकों का हृदय से अभिनंदन करते हुए विगत 7 माह में शाला में हुए सृजन को बताया । विद्यालय की उपलब्धियों को शाला के वरिष्ठ शिक्षक हेतराम अहिरवाल एवं नीतू हजारी माध्यमिक प्रभारी ने अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन अमित श्रीवास्तव ने किया । तदुपरान्त पालकों ने प्रदर्शनी में TLM, छात्रों की गतिविधि चित्र,मॉडल,एव विकास गाथा के चित्रों का अवलोकन किया । पालको में काफी उत्साह था और उन्होंने शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की प्रदर्शनी के प्रदर्शन में शिक्षक अभिनंदन दुबे, सर्वेश गर्ग, दर्शना सोनी, कीर्ति शर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, दीप्ति जैन,एकता ठाकुर, हेमलता अहिरवाल, निकिता पांडे,राकेश विश्वकर्मा, दीपेश कटारे, शुभांक जैन ने अपना अमूल्य योगदान दिया कार्यक्रम में पालको के साथ स्कूल के शिक्षक गणेश सिंह, बहादुर सिंह, ममता ठाकुर, मिनी ठाकुर, सुखराम, रामसेवक ठाकुर, ज्योति सोनी, हेमंत डहेरिया की उपस्थिति रही ।



