खेलमध्य प्रदेश

जीवन मे खेलों का बहुत महत्व, हमेशा जुड़े रहे खेलो से, बैडमिंटन चेम्पियनशिप 2023 का अतिथियों ने किया शुभारंभ

हलचल मीडिया ग्रुप के आयोजन की अतिथियों ने की सराहना
रिपोर्टर : राकेश गौर

गैरतगंज। किसी भी तरह के खेल इंसान के जीवन मे बहुत महत्व रखते है। खेल जहां स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है तो इंसान के व्यक्तित्व को निखारने के लिए भी खेल जरूरी है। खेल हम सभी के प्रतिदिन के जीवन के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि ये हमें स्वस्थ्य वातावरण में सामान्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करता है। खेल का वातावरण खिलाड़ियों के लिए बहुत ही प्रतियोगी और चुनौतिपूर्ण हो जाता है इसलिए वे चुनौतियों को सामने रखकर उन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह बात नगर गैरतगंज में आयोजित हलचल बैडमिंटन चेम्पियनशिप के शुभारंभ मौके पर अतिथियों ने कही।
नगर के एचपी गार्डन में दैनिक हलचल मीडिया समूह के तत्वधान में हलचल बैडमिंटन चेम्पियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है। बुधवार को इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय जैन, एचपी स्कूल संचालक सुभाष श्रीवास्तव, नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, समाजसेवी राम माहेश्वरी, नवीन व्यास, पार्षद बाबू लाल राय, अशोक मामा, जितेंद्र राय, प्रमोद मालवीय द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों का हलचल मीडिया समूह के संपादक हिमांशु श्रीवास्तव एवं कार्यकारी संपादक राकेश गौर द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। चेम्पियनशिप के पहले मुकाबले में विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि इस बैडमिंटन चेम्पियनशिप में प्रथम पुरस्कार ₹ 11 हज़ार रु की राशि नपाध्यक्ष जिनेश सिंघई, द्वितीय पुरुस्कार ₹ 5 हज़ार रु आल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के प्रदेश महासचिव मुजीब अंसारी की ओर से दिया जा रहा है। वही पूरे टूर्नामेंट में प्रत्येक खिलाड़ी को ट्राफी नगर ले एचपी पब्लिक स्कूल के संचालक सुभाष श्रीवास्तव द्वारा दिया जा रहा है। शुभारंभ मौके पर नवीन व्यास, खेल प्रभारी मनोज मालवीय, युवा नेता अमन शर्मा, कमलाकांत त्रिगुनायक, आदित्य श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, नीलू मालवीय, अमित खरे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
जिनेश सिंघई, अध्यक्ष नगर परिषद गैरतगंज : किसी भी प्रकार का खेल इंसान जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नगर में खेलो को बढ़ावा देकर युवाओ को आगे लाने का सराहनीय कार्य हलचल मीडिया समूह द्वारा किया गया है वह काफी सराहनीय है।
संजय जैन, मंडल भाजपा अध्यक्ष : नगर गैरतगंज में काफी दिनों बाद हलचल मीडिया ग्रुप द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा वह काबिलेतारीफ है। इसके अलावा भी हलचल मीडिया ग्रुप द्वारा अनेक जनहितैषी कार्यो में अग्रणी रहकर नगर में सेवा का काम किया है।
अशोक सिंह ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष : प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा खेलो को बढ़ावा देने का सराहनीय काम कर रहे है। उनकी इसी मंशा को हलचल मीडिया ग्रुप के द्वारा पूरा किया जा रहा है जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
सुभाष श्रीवास्तव, संचालक एचपी पब्लिक स्कूल गैरतगंज : खेल किसी उम्र के लिए मोहताज़ नही है। किसी भी उम्र में किसी भी इंसान को खेलो से जुड़ा रहना जरूरी है। हलचल मीडिया समूह द्वारा खेलो को आगे ले जाने का जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है।
हरिकृष्ण गौर, उपाध्यक्ष मंडल भाजपा : स्पोर्ट्स और खेल वो गतिविधियाँ है जो, व्यक्ति को उच्च स्तर की क्षमता के साथ व्यक्ति को और अधिक सक्षम बनाता है। यह मानसिक थकावट दूर करता है और हमें किसी भी कठिन काम को करने के लिए सक्षम बनाता है। हलचल द्वारा खेल गतिविधियों को कराकर युवाओ को आगे लाने की पहल सरहानीय है।
राम माहेश्वरी, समाजसेवी : स्पोर्ट्स गतिविधियाँ सभी के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि ये शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देती हैं। यह स्मृति स्तर, एकाग्रता स्तर और बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार करता है। हलचल मीडिया समूह की पहल काबिले तारीफ है।
अशोक सिंह ठाकुर मामा, पूर्व अध्यक्ष हिदू उत्सव समिति : खेल या स्पोर्ट्स क्रियाओं में सक्रिय रुप से भाग लेने वाले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास दूसरों से अच्छा होता है। यह हमें जीवन में बहुत सारी आवश्यक चीजों को सीखने देता है। हलचल मीडिया ग्रुप ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से नगर को नया आयाम दिया है।

Related Articles

Back to top button