मध्य प्रदेशविधिक सेवा

सिंघुली में नालसा 2015 विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्राम पंचायत सिंघुली मां भगवती वेयर हाउस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार उमाशंकर अग्रवाल (सचिव) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की अध्यक्षता में नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों लिए विधिक सेवाएं योजना) 2015 विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन किया गया।
इस दौरान बी.डी. दीक्षित जिला विधिक सहायता अधिकारी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं एवं धोखाधड़ी, चेक बाउंस, फ्रॉड अंतर्गत ग्राम के नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निशुल्क मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में विधिवत जानकारी आम नागरिकों को दी गई। किसान संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल के द्वारा आम नागरिकों को बताया कि भारत सरकार द्वारा गरीबों के उन्नयन के लिए योजनाएं चलाई जा रही है।
गरीबों के लिए खाद्यान्न वितरण।
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजनाओं के बारे में आम नागरिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
जनसाहस संस्था से कार्यकर्ता ओमप्रकाश पाल, संजीव श्रीवास द्वारा दिव्यांगों से संबंधित मिलने वाली योजनाओं एवं श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत सचिव सुनिल भागवानी के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे आम नागरिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पी एल व्ही राजेशकुमार पटेल के द्वारा असंगठित क्षेत्र श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं, संबल कार्ड, भवन संनिर्माण कार्ड, मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना, दस्तावेज एवं विधिक सहायता के बारे आम नागरिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एवं ग्राम के लोगों की समस्या सुनी और पंचायत के सरपंच, सचिव के सहयोग से निराकरण किया गया।
जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच श्री रजनीकांत पटेल, सचिव, खरीदी केंद्र प्रभारी, नहर विभाग पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन बल, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक,पी एल व्ही राजेश कुमार पटेल, पी एल व्ही संजीव श्रीवास, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, मजदूर भाई उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button