सिलवानी छात्रावासों में अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अधीक्षक पर दुर्व्यवहार के आरोप कार्रवाई की मांग
सिलवानी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों में अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी हर्षल चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में छात्रों ने अधीक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रावासों में न तो भोजन की गुणवत्ता है और न ही रहने की सही व्यवस्था।छात्रों ने बताया कि उन्हें आधी पकी और जली हुई रोटियां दी जाती हैं सब्जी और दाल अत्यंत पतली होती है, जबकि नाश्ते में प्रतिदिन केवल पोहा ही दिया जाता है। छात्रावास में अव्यवस्थित माहौल है छात्रों ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी उन्हें भूखा रहना पड़ा।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
छात्रों का कहना है कि अधीक्षक व्यास पूर्व में निलंबित हो चुके हैं लेकिन बह बार-बार बहाल हो जाते हैं। हाल ही में एक छात्र ने खराब भोजन की शिकायत की थी ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आदिमजाति कल्याण विभाग, जिला संयोजक और तहसील प्रशासन छात्रों की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं करता। पिछले दो माह में दो बार शिकायतों के बावजूद अधीक्षक के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया।



