जनपद अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को देवरी मंगेला से कुकर्रा सड़क निर्माण कार्य करायें जाने पत्र दिया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह को ग्राम पंचायत देवरी मंगेला, जिला कटनी तिराहे से, वाया बिछिया होते हुये, ग्राम कुकर्रा जिला जबलपुर तक सड़क ( कुल दूरी 25 km) निर्माण कार्य करायें जाने पत्र दिया।
पत्र में उल्लेख है कि कटनी और जबलपुर जिले को सीधा जोड़ने वाला मार्ग, जिससे रोजगार, शिक्षा, कृषि, आदि के अवसर बढ़ेंगे एवं सतधारा मेले को ग्रामों से सीधा जोड़ने वाला मार्ग होगा।
पत्र में लेख है, कि ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत देवरी-मंगेला-जिला कटनी तिराहे से बिछिया होते हुये कुकर्रा-जिला जबलपुर सड़क का निर्माण ग्रामीण जानों के लिये बहुत ही लाभप्रद हो सकता है । इस सड़क की कुल दूरी लगभग 25 km है ।
न सिर्फ इस सड़क से जिला कटनी व जिला जबलपुर आपस में जुड़ जाएंगे। बल्कि डूंडी रेलवे स्टेशन भी इस सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। जिससे रोजगार और ग्रामीणों को जबलपुर पहुँचने हेतु वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। ग्राम बिछिया होते हुये इस सड़क मार्ग से प्रसिद्ध सत-धारा मेला की दूरी आधी रह जाएगी। जबकि अभी बीच में नदी होने कारण क्षेत्रीय ग्रामीण जन उमरिया घूमकर सत-धारा मेला जाते है।
जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह से क्षेत्र विकास के इस महत्वपूर्ण सड़क को ग्रामीण सड़क की स्वीकृति की मांग कि है।



