मध्य प्रदेश

झिकोली घाट पर नर्मदा पूजन कर डमरू घाटी को निकले कांबडिया

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा। नगर साईखडा के सैकड़ों युवा प्रति बर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के दूसरे सोमवार को झिकोली नर्मदा तट से शिवधाम डमरु घाटी के लिए डीजे बैड वाजे की धुन.पर नाचते गाते मुख्य मार्गो से निकले ।साईखडा पहुचने पर नगर वासियो ने फूल माला तिलक लगाकर स्वागत किया और सभी को जगह चाय पानी बिस्कुट फल फूल श्रद्धालुओं ने भेंट किया ।सभी कांबडियो ने धूनी पहुचकर दरबार मै माथा टेका । कांबड यात्रा में एक श्रद्धालु ने ईकावन लीटर की दो केनो को कंधे पर रखकर नर्मदा जल भर डमरु घाटी पहुंच कर शिव अभिषेक करने का संकल्प लिया । दोपहर में हनुमान मंदिर पर पहुचकर कुछ समय के लिऐ बिश्राम कर फलाहार लेगें। शाम सभी भक्त डमरु घाटी पहुचकर भागवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भंडारा कर वापिस लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button