मध्य प्रदेश

टीएल बैठक में कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों तथा विभागीय पत्रों की समीक्षा

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित, लापरवाह अफसरों को कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने लगाई फटकार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा विभिन्न विभागों के समय सीमा वाले लंबित पत्रों, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट ना रहे। शिकायत के प्राप्त होते ही नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर दुबे ने जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, जिला श्रम विभाग तथा जल संसाधान सहित अन्य विभागों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्रतिशत कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को गंभीरता से लें तथा संतुष्टि के साथ निराकृत कराने की कार्यवाही की जाए। संबंधित शिकायतकर्ता से भी चर्चा करें।निराकरण की कार्यवाही से भी अवगत कराएं।
कलेक्टर दुबे ने अधिकारियों से कहा कि समाधान ऑनलाइन में शामिल किए जाने वाले विषयों से जुड़ी शिकायतें भी प्राथमिकता के साथ निराकृत की जाएं। उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी लेते हुए सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री बको जल्द से जल्द सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। जिले में अभी तक 6 लाख 12 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दुबे ने कहा कि हितग्राहियों को समय पर किश्त का भुगतान किया जाए। साथ ही राशि का उपयोग आवास बनाने में ही हो, इसके लिए अधिकारी क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करें। कलेक्टर द्वारा पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, राजस्व, कृषि सहित अन्य विभागों की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई।
कलेक्टर दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गिरीश कांबले, तहसीलदार रायसेन अजय प्रताप सिंह पटेल, सांची जनपद सीईओ बंदू सूर्यवंशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button