खेल

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा तेजगढ़ में खेल प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला मौका
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह, तेजगढ़ । नेहरू युवा केंद्र दमोह द्वारा जिला समन्वयक सुधीर सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा प्रमुख बारीबाई धुर्वे ने किया । इस प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, खोखो एवं व्हालीबाल मैच के आयोजन हुए। इस आयोजन में 100 मीटर दौड़ में प्रथम रामजी लोधी, द्वतीय सत्यम लोधी, तृतीय भवेंद्र लोधी , 200 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम अमरीन खान, द्वतीय मेंसी लोधी , तृतीय समा मनिहार, 400 मीटर बालक दौड़ में प्रथम रामप्रकाश लोधी, द्वतीय रोहित गौड़, तृतीय दुर्गेश रजक रहे। खो-खो बालिका में सरस्वती शिशु मंदिर तेजगढ़ विजेता और उपविजेता हर्रई टीम रही वहीं वॉलीबॉल में अमन यंग क्लब तेजगढ़ विजेता और हर्रई उपविजेता रही । जिन्हें चमचमाती ट्राफी व टीशर्ट प्रदान की गईं । निर्णायकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र उपाध्याय थाना प्रभारी तेजगढ़ ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका नहीं मिल पाता है। खेलकूद से युवाओं का सर्वांगीण विकास भी होता है और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं । प्रधानाध्यापक संतोष प्रधान ने कहा कि खेलकूद से अनुशासन की भावना का भी विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविका शिवानी गौतम ने स्वच्छता, दहेज प्रथा, खुले में शौचमुक्त बनाने, आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या योजना आदि सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इस मौके पर हरीसींग यादव जनपद सदस्य, जुगराज सिंह सचिव, विनंजय जैन, हरिकांत गर्ग, अजय नामदेव, नैतिक सींग, अल्तमस खान, साबिर, आरिफ, मुकेश, महेंद्र, मोंटू, आरती, सविता, क्षमा, जन्मजय के अलावा खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन ग़ौरी शोऐब पठान ने किया व आभार शिवानी ने माना।

Related Articles

Back to top button