मध्य प्रदेश

टीचर्स क्वार्टर अनुपयोगी घोषित 10 दिन में खाली करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सीएम राइज उत्कृष्ट स्कूल मैदान का मामला अभी पूरी तरह सुलझ भी नहीं पाया है कि स्कूल के टीचर्स के लिए बने हुए 11 क्वाटर्स को लोक निर्माण विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन में अनुपयोगी घोषित करते हुए 10 दिवस में खाली करने के नोटिस जारी करते ही हड़कंप मच गया है। पीड़ित शिक्षकों ने क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के समक्ष गुहार लगाते हुए करीब 1 माह का समय दिलाए जाने की मांग की है।
उत्कृष्ट स्कूल के मैदान से लगकर पहले लाइब्रेरी भवन और बीईओ कार्यालय संचालित होता था भवन क्षतिग्रस्त होने से उन्हें जमींदोज कर दिया गया। उसी से लगकर करीब 11 क्वाटर्स शिक्षकों आदि के निवास के लिए पहले ही बने हुए हैं जिसमें उनके परिवार निवास करते हैं।
भौतिक सत्यापन में लोक निर्माण विभाग के द्वारा उन्हें अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है। उक्त क्वाटर्स में रहने वाले शिक्षक व कर्मचारी परिवारों को करीब 10 दिन में खाली करने के निर्देश दिए गए हैं वहां निवास करने वालों का कहना है कि किराए के मकान इतनी जल्दी नहीं मिल पा रहे हैं करीब 1 माह का समय दिया जाना चाहिए था अधिकारियों ने एकदम तुगलकी आदेश जारी करते हुए मकान खाली करने के लिए कहा गया है जो उचित नहीं है इसीलिए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से गुहार लगाई है कि समय बढ़वाया जाए ताकि सुविधा युक्त किराए के मकान ढूंढ कर वहां शिफ्ट हो सके।

Related Articles

Back to top button