तलवार चोरी पर तालिबानी सजा, बोरिंग मशीन से बांध उल्टा लटका कर पिटाई
एक व्यक्ति ने उसके साथियों के साथ मिलकर बोरिंग लिफ्टर मशीन पर युवक को चोरी के आरोप में उल्टा लटका कर युवक के हाथ पैर बांध कर उसकी लाठी से बेरहमी से पिटाई की। उज्जैन पुलिस कर रही जांच।
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
उज्जैन। एमपी के उज्जैन जिले की तहसील इंगोरिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में एक व्यक्ति ने उसके साथियों के साथ मिलकर बोरिंग लिफ्टर मशीन पर युवक को चोरी के आरोप में उल्टा लटका कर युवक के हाथ पैर बांध कर उसकी लाठी से बेरहमी से पिटाई की। पिटाई भी ऐसी की जैसे मानो कोई तालिबानी सजा दी जा रही हो। वीडियो में फरियादी कहता हुआ दिख रहा है कि में तेरा मामा हु मत मार में मर जाऊंगा लेकिन व्यक्ति उसकी लगातार पिटाई करता जा रहा है।युवक की बेहरमी से पिटाई का 23 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की बात की है।
उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना अंतर्गत गांव सिजावता का वीडियो
बताया जा रहा है। करीब एक हफ्ते पुराने वीडियो अर्जुन मोंगिया ने खेत में पड़ी तलवार चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को बोरिंग मशीन से बांधकर लटका दिया और डंडे से बेरहमी से पीटा। वीडियो में दिखाई दे रहा है की कुछ लोग उक्त युवक को बचाने भी आते है। चोरी की घटना में अर्जुन ने पुलिस में शिकायत नहीं की बल्कि खुद ही तालिबानी सजा देने का फ़ैसला कर लिया और युवक को जमकर पीटा।
अर्जुन के हैं आपराधिक रिकॉर्ड
मिली जानकारी अनुसार तालिबानी पिटाई करने वाला अर्जुन पिता बाबुलाल मोगिया है जो गांव मे अपनी दहशत बनाने के लिये आये दिन लोगो से झगड़ा करता है और इसके आपराधिक रिकार्ड इंगोरिया थाने मे दर्ज है। और जिसे बांधकर लटकाकर बेरहमी व निर्दयता से मारा जा रहा है वह गरीब व्यक्ति ढोल बजाकर अपना गूजारा करता है, लेकिन अर्जुन के द्वारा उसे लटका कार मारने के कारण वह गांव छोड़ कर ही भाग गया।
इंगोरिया थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे ने बताया की मेरे संज्ञान में वीडियो आया है इसकी जांच कर पुष्टि होने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अब तक फरियादी ने शिकायत दर्ज नहीं की है। बताया जा रहा है युवक पिटाई से पीड़ित दहशत में आ गया और गांव छोड़ कर ही भाग गया है। क्या कुछ चोरी हुआ और क्या आपस मे रिश्तेदारी है पता नहीं चल पाया है।



