क्राइम

बाल शिशु गृह में 3 बच्चों के धर्मांतरण का मामला, संचालक पर एफआईआर के निर्देश दिए

राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष ने किया शिशुगृह निरीक्षण
रायसेन । बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो शनिवार को रायसेन जिले के दौरे पर रहे यहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को ड्रेस वितरित की ओर बाल शिशु गृहों का निरीक्षण किया इसके बाद प्रियंक कानूनगो रायसेन जिले के गोहरगंज पहुचे जहां बाल शिशु गृह में 3 बच्चों के नाम परिवर्तन का मामला सामने आया बच्चों के धर्मांतरण का मामला गम्भीर प्रियंक कानूनगो ने शिशु गृह संचालक हसीन परवेज पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगों ने जिले के गौहरगंज में एक शिशु गृह का निरीक्षण किया ओर पाया कि तीन सगे भाई बहन दूसरे नाम से इस शिशु गृह में है जिनका वास्तव में हिन्दू नाम निकला प्रियंक कानूनगो ने बच्चों से बात कर उनके असली नाम जाने बीते दो वर्षों से यह बच्चे यहां रह रहे है। कानूनगो ने कहा यह संविधान का उलनघन है ऐसे शिशु गृह संचालक पर एफआईआर के निर्देश दिए और उन बच्चों के परिजनों को तलाश कर बच्चों को उनके पास भेजे जाएंगे।
हालांकि प्रियंक कानूनगो ने उस शिशु गृह का नाम नही बताया लेकिन ट्वीट कर जानकारी दी ट्वीट के माध्यम से प्रियंक कानूनगो ने बताया रायसेन जिले के शिशु गृह निरीक्षण के दौरान 3 बच्चों के नाम व धर्म बदलकर बालगृह संचालक द्वारा नए नाम व धर्म के दस्तावेज बनवा लेने का मामला मिला है।बच्चों के धर्मपरिवर्तन का मामला गम्भीर है, ज़िला प्रशासन को संचालक हसीन परवेज़ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button