भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर सिलौड़ी मंडल में बैठक आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला प्रभारी संजय साहु, जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह व मंडल प्रभारी जितेन्द्र अरोरा निर्देशानुसार सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा एवं विभाजन स्मृति दिवस सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की दृष्टि से आवश्यक बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान मंडल प्रभारी जितेन्द्र अरोरा, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, अरविंद तिवारी, राकेश दुबे, मंडल महामंत्री सदन तिवारी, कार्यालय मंत्री विनोद राय, पूर्व सरपंच गणेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील साहू, गणेश बागरी, रामचरण राजभर, मीडिया प्रभारी प्रदीप बर्मन, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, नरेश साहू आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।



