तेजगढ़ हर्रई क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित अगले माह है बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । जिले के तेजगढ़ हर्रई विधुत विभाग बिना कोई सूचना के लाइट की कटौती की जा रही है। रात हो या दिन कई शासकीय व अशासकीय कार्यो में बन रही बाधा, सबसे ज्यादा परेशानी पम्प हाउस से ग्राम की टँकी में पानी नही पहुच पाता जिससे पेयजल संकट भी बना हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं। ग्राम बीजाडोगरी के पंडित प्रेम नारायण राजौरिया दशरथसिंह, दयाशंकर तिवारी, बिहारीसिंह लोधी, बलवान सिंह ने बताया कि लाइट का कोई ठिकाना नहीं रहता है कब चली जाएगा कब आ जाए पिछले कई दिनों से ऐसा हो रहा है लाइट में आंख में चोली की जा रही है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है रात में भी लाइट की कटौती की जाती है और सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और फिर शाम टाइम भी लाइट काटी जाती है शाम लाइट काटी जाती है। ग्राम बीजाडोगरी तपोभूमि गंगाझिरिया धाम में श्रीरामचरित मानस महायज्ञ एक दिवसीय किया जा रहा है। सुबह 8 बजें से 2 बजे तक धार्मिक आयोजन किए जाते हैं तभी बिजली कटौती हो जाती है। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों हर गांव की टंकी में पानी जाता है लाइट न मिलने के कारण टंकी नहीं भर्ती है जिससे गांव की पेयजल लाइन चालू नहीं हो पाती है तो पानी की किल्लत भी बनती है।
इस संबंध में तेजगढ़ हर्रई जेई एसके मेहतो से बात की तो उन्होंने बताया कि 132 केव्ही में काम चल रहा है जिससे लाइट की कटौती की जा रही है। में दिखवाता हूं।



