तेन्दूखेड़ा में डिक्सन परिवार ने केक काटकर मनाया प्रभु यीशु के जन्म दिन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेन्दूखेड़ा क्रिसमस के दिन तेन्दूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 11 के निवासी संजीव डिक्सन एवम उनके परिवार ने केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म दिन मनाया एक दूसरे को मिठाई तथा केक खिलाकर जन्म दिन मनाया।संजीव डिक्सन की माँ जान डिक्सन ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म के अवसर पर यह त्योहार मनाया जाता है. क्रिसमस का पर्व ईसाइयों में ही नहीं सभी धर्मों में पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी की क्रिसमस का पर्व 1 दिन का नहीं बल्कि पूरे 12 दिन का पर्व है और यह पर्व क्रिसमस की पूर्व संध्या से शुरू हो जाता है। वही संजीव डिक्सन ने बताया कि क्रिसमस जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जीसस क्रिस्ट को भगवान का बेटा कहा जाता है। क्रिसमस का नाम भी क्रिस्ट से पड़ा। बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को ही हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। अविनाश डिक्सन ,मोनिका डिक्सन गोल्डी डिक्सन, नयन डिक्सन ने बताया क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसंबर को पड़ता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था।त्योहार की बधाई देने की कई लोग बधाई देने के लिये घर मे सुबह से ताता लगा रहा।



