क्राइम

थाना बेलबाग में हवाला के 43 लाख रूपये पकड़े गये

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के बेलबाग थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान मिले भारी मात्रा में पैसो के नोट।
प्राप्त जानकारी मे थाना प्रभारी बेलबाग प्रवीण कुमार कुम्हरे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रतिदिन स्थान एवं समय बदल-बदल कर जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संदिग्धों की चैकिंग के सम्बंध में आदेशि किया गया है।
आदेश के परिपालन में आज दिनॉक 1 फरवरी 24 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा के मार्गनिर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत गलगला चौराहे पर चैकिंग लगायी गयी थी । दौरान चैकिंग के एक व्यक्ति गलगला चौराहे पर ब्राउन कलर का पिट्ठू बैंग टागे हुये जाता दिखा जो पुलिस की चैकिंग को देखकर तेजी से जाने लगा, संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया, एवं पूछताछ की गयी तो घबराने लगा, पिट्ठू बैग की तलाशी ली गयी तो बैंग के अंदर नोटों की गड्डियॉ भरी हुई मिली। उस युवक को थाने लाया गया एवं नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पियूष पटेल पिता प्रहलाद भाई पटेल निवासी ग्राम इजपुरा तहसील महसाना, जिला महसाना गुजरात बताते हुये एल.आई.सी के पास किराये के मकान में रहना बताया, बैग में रखे रूपयों की गिनती की गयी तो बैंग में 43 लाख रूपये रखे होना पाये गये। जिसके सम्बंध में पूछताछ की गयी तो उक्त रूपये हवाला का होना बताया। 102 जा.फौ. में उक्त रूपये जप्त करते हुये इन्कमटैक्स के अधिकारियों को सूचित करते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रकरण इन्कमटैक्स के सुपुर्द किया गया है।
हवाला के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी को 43 लाख रूपये के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक अब्दुल सलीम, आरक्षक मिथलेश, प्रमोद, राजन की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button