मध्य प्रदेश

दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने सागर जिले में “गर्व से” केंद्र का शुभारम्भ

अब दिव्यांग बन सकेंगे आत्मनिर्भर
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर। सागर जिले के ब्लॉक जैसीनगर में कृषक सहयोग संस्थान द्वारा इनेबल इंडिया बेंगलुरु के सहयोग से “गर्व से” सेंटर का शुभारंभ ग्रामीण स्वरोजगार प्रतिक्षण केंद्र डायरेक्टर बीपी सिंह वरिष्ठ पत्रकार नामदेव एवं दिव्यांगों जनों द्वारा रिबिन काटकर किया गया, गर्व से सेंटर का उद्देश्य दिव्यांगजन को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में कृषक सहयोग संस्थान के संचालक डॉ एचबी सेन ने कहा समाज की मानसिकता धारणा को बदलने और सुगम्य भारत अभियान की दिशा में आठ वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया दिव्यांग शब्द नए भारत का संकल्प बन गया है। दिव्यांग चाहे उद्योग हो या फिर खेल जगत, हर क्षेत्र में सफलता के आयाम लिख रहे है । केंद्र सरकार की सोच दिव्यांगो को न सिर्फ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक सुविधाए बल्कि समान अवसर उपलब्ध कराना भी है। इस दिशा में सरकार ने अभूत पूर्व प्रगति की है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र से डायरेक्टर बीपी सिंह जी ने कहा यह एक बहुत पुनीत कार्य है, केंद्र में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमे व्यक्ति अपनी रुचि के अनुसार स्वरोजगार प्रशिक्षण ले सकता है। कार्यकर्म में उपस्थित दिव्यांगो ने कहा यह हमारे लिए हर्ष की बात है की हमे स्वरोजगार स्थापित करने निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनकर स्वाभिमान से जीवन यापन करेगे।
कार्यक्रम में भोपाल से रेखा श्रीधर जी कृषक सहयोग संस्थान गर्व से सेंटर समन्वयक चंद्रप्रकाश,जिला समन्वयक अनिल रैकवार नितिन सेन पत्रकार ब्रजेन्द्र रैकवार, कुलदीप चौरसिया सहित संस्था के टीम के सदस्य एवम दिव्यांगजन एवम उनके माता पिता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button