खेलमध्य प्रदेश
दीपक और स्वेच्छा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ

सिलवानी । सीएम राइस स्कूल के छात्र दीपक और शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी की छात्रा स्वेच्छा का चयन अंडर 19 भोपाल संभाग की टीम में किया गया है यह दोनों नरसिंहपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 9 नवंबर से 11 नवंबर में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे पिछले दिनों राजगढ़ में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला खेल अधिकारी राजेश यादव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी सीएमएस स्कूल के प्राचार्य एनपी शिल्पी प्राचार्य सोनल नामदेव बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक कमलेश जाटव आरिफ खान आरती कल ओसिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है



