मध्य प्रदेश
देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का संगठन ने मनाया बलिदान दिवस
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । गुरुवार को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले 23 मार्च 1931 को बलिदान हुए वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी का बलिदान दिवस ब्लॉक तेंदूखेड़ा के ग्राम पंचायत सर्रा में फूल मालाऐं चढ़ाकर उनका बलिदान दिवस मनाया गया। बलिदान दिवस पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष एवं जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह संगठन के केंद्रीय उप प्रचार मंत्री भुज्जीलाल सेन, तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह, ग्राम पंचायत सर्रा के सरपंच दिनेश खरे एवं संगठन के समस्त कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।



