दो दिन से गुमशुदा महिला का व्यारमा नदी स्टांप डैम में महिला का शव तैरता हुआ मिला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ा हनुमंत खेड़ा व्यारमा नदी स्टांप डैम में एक महिला शव तैरते हुए मिलने की खबर पर मौके पर थाना तेजगढ़ प्रभारी धमेंद्र उपाध्यक्ष मुंशी देवेंद्र रैकवार पुलिस ने पहुंचकर एसडीआरएफ को सूचित किया, मौके पर एसडीआरएफ टीम ने पहुंचकर महिला के शव को डैम से बाहर निकाल कर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तेजगढ़ धर्मेंद्र उपाध्याय और प्रधान आरक्षक देवेंद्र ने बताया कि मृतिका के पति के द्वारा गुमशुदा महिला दो-दिन पहले थाने में कायम कराया गया था, जिसकी तलाश की जा रही थी.गुरूवार की सुबह महिला का शव डैम में तैरता हुआ मिलने पर एसडीआरएफ टीम डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हर्ष कुमार जैन के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर प्राची दुबे,राहुल शर्मा, दिलीप तिवारी, रोहित ठाकुर, हरेंद्र मुंडा, विनोद पांचाल, मुकेश तिवारी और टीम ने शव को बाहर निकाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सुषमा पति साहब सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी बराखार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है.



