मध्य प्रदेश

दो माह से वेतन नहीं मिलने से परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

रायसेन । पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने से परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन। मध्य प्रदेश सरकार की माली हालत खराब है इसी के चलते कहीं विभागों में वेतन तक कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल पा रहा है, इसी कारण रायसेन जिले की परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने की वजह से परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने रायसेन के सांची मार्ग पर स्थित कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया, जिसमें प्रत्येक माह की 5 तारीख तक वेतन दिए जाने की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button