धारदार हथियार बका लहराते हुये आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले अंतर्गत नोहटा थाना होलिका दहन धुडौरी रंग पंचमी त्योहार को ध्यान मे रखते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एव एसडीओपी तेंदूखेड़ा के दिशा निर्देश मे थाना नोहटा पुलिस द्वारा धारदार हथियार बका लहराते हुये आरोपी को नोहटा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मामला मंगलवार का ग्राम पंचायत नोहटा के पास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार बका लिये लोगों को डरा धमका रहे हैं। जिस नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने मामले गंभीरता को देखते हुये अधीनस्थ स्टाफ को आदेशित करते हुये मौका वारदात पर पहुंचकर आरोपी पप्पू उर्फ गजनी पिता मुन्ना साहू उम्र 22 निवासी नोहटा को मौके पर बका लहराते हुये मिला जिसे मौके पर जप्त कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान प्रआर अजित दुवे, आरक्षक रोहित, आरक्षक कुलदीप सोनी एव स्टाफ मौजूद रहा।



