भैंसों से भरे ट्रक को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बटियागढ़ थाना अंतर्गत बटियागढ़ बाईपास पर बटियागढ़ पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आईसर मिनी ट्रक में भैंसें लेकर जा रहे थे, जो दमोह से भिंड, कानपुर की ओर जा रहे थे। जहां पुलिस ने बटियागढ़ बाईपास पर गश्त के दौरान पूछताछ की तो मिनी आईसर ट्रक में 23 नग पड़ा और 3 नग भैंस कुल 26 नग साथ ही मौके पर तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ट्रक खड़ा कर भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने धर दबोचा, पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपियों पर धारा 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत, 6 (क),10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 81/177 एम. व्ही. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, सउनि बालमुकुंद सिंह, आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक पवन तिवारी की विशेष भूमिका रही।



