नए नवाचारों से बन रहा है माहौल

सिलवानी । नगर में शनिवार की रात्रि में विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने वार्ड क्रमांक 10 और 12 में घर घर जाकर आमंत्रण बांटे। 22 जनवरी को अयोध्या में
नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सहित होने वाले अन्य धार्मिक आयोजन में परिवार
के साथ शामिल होने के आमंत्रण बांटे जा रहे है। पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने नगर में आमंत्रण पत्र एवं अक्षत देते हुए 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के धर्ममय कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान भाजपा पूर्व क्षेत्र मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रानू सोनी, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, विहिप जिला प्रमुख नीरज जोशी, विहिप प्रखंड अध्यक्ष राहुल नामदेव, प्रखंड मंत्री अनुराग राय, हीरा कुशवाहा, अनिकेत पोरिया, पप्पू जाटव, शालू सेन, सोनू जाटव आदि शामिल रहे।



