मध्य प्रदेश

नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्रवाई दीनदयाल परिसर की छत पर हो रहे निर्माण कार्य पर लगाई रोक ताला डालकर लगाई सील

काम बंद करने के लिए किए थे नोटिस जारी
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित दीनदयाल परिसर जो कि नगर परिषद के अधीन आता है। बहा पर निर्माण कार्य को लेकर विगत कुछ दिनों से नगर में चर्चाओं का बाजार गरम था जिसके चलते दिन मंगलवार 9 जनवरी को निर्माण कार्य रोकने लिए तहसीलदार सीएमओ और नगर परिषद अमला पहुंचा जिन्होंने निर्माण कार्य में लगी सेंटिंग आदि खोलने के निर्देश दिए साथ ही अपने साथ निर्माण मैटेरियल भरकर लाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली ले गए थे। किंतु दरवाजे को लगाकर ताला डालकर सील कर अमला वापस हो गया । जबकि निर्माण कार्य के संबंध में विगत दिनों पूर्व मे ही नगर परिषद के द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। इस दौरान निर्माण कर्ता के द्वारा अपने लीज, अनुमति आदि दस्तावेज सीएमओ को दिखाऐ जा चुके थे बही इस संबंध में सीएमओ हरिशंकर वर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है यह लीज निरस्त हो चुकी है। पूर्व परिषद के द्वारा लीज दी गई थी जो कि वर्तमान में निरस्त होने के बावजूद निर्माण कर्ता के द्वारा दीनदयाल परिसर के ऊपर निर्माण किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है ।
जब इस संबंध में निर्माण कर्ता रविंद्र रघुवंशी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नगर के दीनदयाल परिषद की छत को पूर्व नगर परिषद ने प्रस्ताव पारित कर लीज पर देने का अनुरोध किया जिसे नगरीय निकाय कमीश्नर ने स्वीकृत कर लीज पर दिया इसके पश्चात् जितेन्द्र शिवाजी पटेल की स्वाधिक राशि की निविदा होने के उपरान्त स्वीकृत कर लीज दी गई । दी जाने वाली लीज में नियम अनुसार छत पर जितेन्द्र शिवाजी पटेल को निमार्ण करने का अधिकार था साथ ही उन्हे लीज हस्तातरित का भी अधिकार था । इसी अधिकार के तहत जितेन्द्र शिवाजी पटेल ने उक्त छत रविन्द्र सिंह रघुवंशी को हस्तातरित कर दी एंव विधिवत रजिस्टी हुई। निर्माण की पूर्ण अनुमतियो के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। निमार्ण के दौरान नगर परिषद बरेली द्वारा निमार्ण को अवैध घौषित कर कार्यवाही की गई जो पूर्णतः दोष पूर्ण है।

Related Articles

Back to top button