मध्य प्रदेश

सड़क किनारे ठेकेदार ने डाले बौल्डर, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आए एक्शन मोड मे

ठेकेदार को एसडीओ ने थमाया नोटिस
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली | बरेली नगर की मुख्य मार्ग की सड़क का निर्माण कार्य जारी है। नगर के डॉ गोगिया चौराहे से धोखेड़ा पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों किनारो पर ठेकेदार द्वारा पत्थर के बोल्डर डाले गए हैं जिस कारण राहगीरों को चलने में असुबिधा का सामना करना पड़ रहा है और कोई बड़ी दुर्घटना के संकेत भी यह बोल्डर दे रहे हैं | भोपाल से बरेली आते समय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल ने सड़क किनारे पत्थर के बोल्डर देखकर नाराज हुए और नाराजगी जाहिर करते हुए एनएचआई एसडीओ अहिरवार को फटकार भी लगाई साथ ही तत्काल संबंधित ठेकेदार से बौल्डरो को हटवाने को कहा।राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि पत्थर के बड़े-बड़े बोल्डरों के कारण कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है कोई भी मोटरसाइकिल चालक फिसलकर चोटिल हो सकता है तत्काल सड़क के किनारे डले बोल्डरों को हटवा कर गुणवत्तापूर्ण मुरम डलवाकर निर्माण कार्य किया जाए ऐसे में अगर कोई भी बोल्डरों के कारण दुर्घटना घटती है तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आना चाहिए |
इस संबंध में बी.एल.अहिरवार, एसडीओ एनएचआई बरेली का कहना है कि मंत्री जी के निर्देश पर पत्थर के बोल्डरों को सड़क के किनारे से हटाने के लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया है गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाएगा |

Related Articles

Back to top button