पुलिस ने पकड़ा अभाना में जुआ, आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम ढाबा के पीछे चल रहे हजारों के जुए फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने एएसआई माधव राय, एएसआई पवन तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी, हर्ष पाठक, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक सुनील, आरक्षक प्रमोद, आरक्षक रवि ने घेराबंदी कर अभाना के पास प्रेम ढाबा के पीछे चल रहे जुए फड़ से 41800 रूपये की नगदी, ताश के पत्ते सहित 10 आरोपितों में नोहटा निवासी प्रमोद यादव और अभाना निवासी दीपक, गोलू उर्फ दिनेश, अर्पित, सतीश, आशीष, सोनू, निखिल, अजय, चीनी को पकड़ कर उन पर अपराध क्रमांक 125/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।



