मध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में एसडीएम पहुंचकर मूलभूत मांगे मानकर धरना खत्म कराया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नौरादेही विस्थापन वापस को को लेकर विगत दो-तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट में ज्ञापन उपरांत शांतिपूर्ण तरीके से नौरादेही विस्थापन संघर्ष समिति द्वारा धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन किया गया था, जो की आज दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में एसडीएम तेंदूखेड़ा अविनाश रावत ने धरना स्थल पहुंचकर मूलभूत मांगे तत्काल मानकर आश्वासन दिया और अन्य मांगों पर विचार विमर्श करने के बाद का आश्वासन दिया. इस बीच नौरादेही विस्थापन संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन खत्म कर अपने-अपने घर गए. साथ ही धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता मनु मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, जबेरा क्षेत्र के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता विनोद राय भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button