धार्मिक

संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का 3 फरवरी से

सिलवानी । तहसील के ग्राम सिमरिया कला में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कथा दिनांक 3 फरवरी 2023 शुक्रवार से प्रारंभ होकर 9 फरवरी 2023 गुरुवार को समापन भंडारा एवं प्रसादी वितरण 9 फरवरी 2023 गुरुवार को होगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री रेवाशंकर शास्त्री जी मबई जमुनिया सिलवानी के मुखारविंद से होगी।
कथा का आयोजक रामस्वरूप रघुवंशी, डोमल सिंह रघुवंशी, नारायण सिंह रघुवंशी, अजमेर सिंह रघुवंशी, रामकुमार रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी, हरिओम कान्हा के द्वारा किया जा रहा है। आयोजक ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button