मध्य प्रदेश

नयाखेड़ा में लगा मड़ई मेला निकाली माता की ढाले

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी ।
रायसेन जिले की देवरी तहसील की ग्राम पंचायत नया खेड़ा में परंपरागत रूप से मड़ई मेले का आयोजन किया गया। नयाखेड़ा के साथ आसपास के ग्रामीणों ने मेले में गंगो माई की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, गंगो माता एवं मरही माता की पूजा अर्चन करने से बुरी शक्ति एवं आपदाओं से माता पूरे क्षेत्र की रक्षा करती है ।टिमकी ओर नगाड़ों की थाप एवं लोक गीतों के स्वर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से पंडा मोर पंख से बनी हुई माता की ढाले लेकर नाचते गाते हुए गंगो माई की पूजा करते हैं। ढाले नौरिया समाज और अहिरवार समाज के लोग ग्राम की गलियों से नाचते गाते हुए राम जानकी मंदिर प्रांगण में मैदान तक ले जाते हैं। जहां गंगो माई के दरबार में पहुंचकर माता की पूजन अर्चन की जाती है। ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में दीपावली के बाद दो बार मढ़ई मेले का आयोजन किया जाता है नया खेड़ा सहित आसपास के ग्राम राम्पुरा, टिमरावन, सारंगपुर, देवरी के ग्रामीण भी मेले में सम्मिलित होते हैं जिससे अच्छी खासी भीड़ होती है इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया जहां बच्चों के खेल खिलौने खाने पीने की चीजें खरीदी स्थानीय ग्रामीण हरदयाल लोधी ने बताया कि कई वर्षों से ग्राम नयाखेड़ा मे मढ़ई मेले का आयोजन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button