मध्य प्रदेश

नरसिहपुंर मंगलम के तहत साईखेडा में योजना बैठक सम्पन्न


रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। सोमवार को जनपद पंचायत साईखेडा सभागार में अनन्तश्री विभूषित ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज जी के जन्म शताब्दी महामहोत्सव नरसिंहपुर मंगलम कार्यक्रम के संबध में साईंखेड़ा मे आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें ब्रह्मचारी श्री मुकुंदानंद महाराज श्री के आशीर्वाद स्वरूप प्रवचन का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ एवं प्रत्येक गांव में महाराज श्री के जन्म महोत्सव नरसिहपुर मंगलम मनाया जाय इसकी योजना बैठक में सुझाव और सहयोग प्रदान करने का रखा। आग्रह कार्यक्रम में महाराज श्री का पूजन अर्चन कर महराज श्री का सम्मान राजेन्द्र शास्त्री, लक्ष्मण पचोरी, भगतदास मंहत, सर्वब्राम्हण महासभा तहसील अध्यक्ष भानु दीक्षित, नगर अध्यक्ष अनुराग शर्मा, जन अभियान परिषद व्लाक समन्वयक राममोहन रघुवंशी ने स्वागत किया । स्वागत संवोधन राकेश खेमरिया ने किया एवं शंकराचार्य स्वरूपानंद जी महाराज के जीवन चरित्र पर श्री शास्त्री ने संम्बोधित किया। लक्ष्मण पचोरी, राकेश शर्मा गोटेगांव ने नरसिहपुंर मंगलम शताव्दी जन्म महोत्सव की कार्ययोजना बिस्तार से रखी तत्पश्चात ब्रम्हचारी श्री मुकुंदानंद जी महाराज के आशीर्वाद स्वरूप प्रवचन दिये । कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल दीक्षित ने किया एवं क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य उपस्थिति रही जिसमे रेवाशंकर कटारे, साहब सिंह लोधी, सुरेन्द्र राजपूत, मिलन दुवे, आशीष तिवारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पार्षद ओमप्रकाश कुशवाहा, मानसिंह मिर्धा, नितिन तिवारी, अभिषेक बोहरे, मीडिया से कमलेश अवधिया, विकास कठल, शिवांश दुवे, बसंत राजपूत, शिवदीन पटेल, लखन पटेल, मोना तोमर, निशांत बसेडिया, सागर राजपूत, प्रशांत शर्मा, सत्यपाल राजपूत, हर्षित राजपूत, हरिगोपाल श्रीबास्तव, रंजीत सिंह तोमर, अंकित श्रीवास्तव, मुकेश चिरैया एवं समस्त स्टाफ जनपद पंचायत साईखेडा एवं आसपास के ग्रामो के सम्मानीय जन आदि उपस्थित गणो का आभार भानु दीक्षित ने किया एवं नरसिहपुर मंगलम शताव्दी जन्म महोत्सव के ग्राम प्रभारी गणो को धर्म ध्वजा ओर महराज श्री की फोटो भेट की गई।

Related Articles

Back to top button