क्राइम

नवविवाहिता ने अपनी बच्ची के साथ कुएं में कूंदकर दी जान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नवविवाहिता ने अपनी बच्ची के साथ कुएं में कूंदकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात है। मामला पथरिया थाना क्षेत्र के जोरतला गांव का है.।
बताया जाता है कि जोरतला की रहने वाली 25 वर्षीय शमीना बी की शादी फुटेरा के रहने वाले नईम खान के साथ हुई थी। उन दोनों की एक दुधमुंही बच्ची भी है। जिसका नाम नाजो है। शमीना बी कुछ दिन पूर्व ही फुटेरा से अपने मायके जोरतला आई थी. शनिवार दोपहर उसने घर में ही बने एक कुएं में अपनी बच्ची के साथ छलांग लगा दी और आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतिका के बड़े भाई जाफर खान ने बताया कि वह घटना के वक्त वह इमलाई में था। उसे उसके छोटे भाई का फोन आया की शमीना ने कुएं में कूंदकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद वह तुरंत जोरतला आ गया। परिजनों ने बताया कि शमीना ने आत्महत्या क्यों की, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उसे किस बात की परेशानी थी, उसने यह कभी नहीं बताया. कोई पारिवारिक कारण था या अन्य समस्या इस बात का भी उन्हें पता नहीं है।
पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. मृतिका एवं उसकी बच्ची का शव पानी से बाहर निकाल लिए गए है, पथरिया तहसीलदार विकास अग्रवाल की मौजूदगी में एएसआई इंद्राज सिंह द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्यवाही की गई, उन्होंने बताया जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button