हेल्थ

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में लगा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर

पांच डॉक्टरों की टीम ने 300 स्कूली बच्चों अभिभावकों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ग़ौरझामर में शनिवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी के चार एवं स्थानीय डॉक्टर अमित उपाध्याय सहित पांच डॉक्टरों की टीम ने करीब 300 छात्र-छात्राओं अभिभावकों नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की सुबह 11 से दोपहर 2:30 तक चले स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच के साथ-साथ उपचार और दवाइयों का वितरण भी किया गया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोती गौड सरपंच उपसरपंच रोशन घुरा, सचिव गोविंद तिवारी, टीआई बृजमोहन कुशवाहा, पत्रकार प्रहलाद साहू, मुकेश जैन, विजय भारिल, गिरीश शर्मा, आदि विद्यालय परिवार में संस्था प्रधान प्राचार्य विवेक कुमार जैन, श्री प्रेमचंद मेमोरियल सोसायटी की अध्यक्षा सरोज रानी जैन, उप प्राचार्य निधि जैन, मैनेजर मनोज गुरु, सुरेन्द्र आनंद, गीता पटेल, रिया जैन, ज्योति सेन, साक्षी जैन संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के सभी छात्र छात्राएं अभिभावक गण और ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे इस अवसर पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल गौरझामर की तरफ से बच्चों को एक- एक कैलेंडर प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button