पर्यावरणमध्य प्रदेश

नशा मुक्ति थीम के तहत हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति नवांकुर संस्था मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खजरी मैं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य सुनील दुबे के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के प्रतिभागियों ने भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश देते हुए तरह-तरह के चित्र बनाये।
प्राचार्य सुनील दुबे ने कहा कि आज से सभी अपने-अपने परिवार, रिस्तेदारों, दोस्तों के यहां अगर कोई नशे का सेवन करते होंगे तो उनको नशे के सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बतायें, ताकि नशे का सेवन करना छोड़ दे। ऐसा करके आप लोग भी जागरूक नागरिक होने का परिचय दें सकते हैं। प्रतियोगिता में नैंसी कुर्मी, सोनू अहिरवाल, कुलदीप अहिरवाल, नंदनी कुर्मी, धीरज बंसल, रोहित विश्वकर्मा, अभिषेक लोधी, निकिता काछी ने भाग लिया। समिति के निर्मल राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्था पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button