विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों को दिए अवश्य निर्देश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । इन दिनों बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह का ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी । ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम गनियारी एवं मुरवारी में क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह (बसंत भैया) ने गांधी चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करा कर जल्द से जल्द समस्या के निदान करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ठिर्री सरपंच छवि गौतम के शोकाकुल परिवार, सिमरिया सरपंच विनय ज्योतिषी, देवरी बिछिया मैं नरेंद्र त्रिपाठी के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की । तत्पश्चात उपार्जन धान खरीदी केंद्र मुरवारी का औचक निरीक्षण कर विधायक ने किसानों से धान खरीदी के संबंध में बातचीत की जिस पर किसानों ने बताया कि उपार्जन केंद्र मैं कोई परेशानी नहीं हो रही है समय पर केंद्र में तौल हो रही है। निरीक्षण के दौरान समूह द्वारा द्वारा बताया गया कि परिवहन ना होने के कारण तुलाई मैं समस्या आ रही है तत्काल विधायक विजय राघवेंद्र सिंह द्वारा उच्च अधिकारियों से बात कर परिवहन के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर सरपंच गोकर्ण मिश्रा, विकास जैन, अशोक पटेल, नवल सिंह बागरी, पारस पटेल सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं ।



