मध्य प्रदेश

शांति के सिपाही को मिला शांति पुरूस्कार : घनश्याम प्रसाद रायकवार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह, तेन्दूखेड़ा । एकता परिषद के संस्थापक और प्रख्यात गांधी वादी व सर्वोदयी राजगोपाल पी. ब्ही. को न्याय ओर शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था निवानों पीस फाउंडेशन जापान का 40 वां निवानों शांति पुरूस्कार मिलेगा इसकी घोषणा औपचारिक रूप से निवानों संस्था के द्वारा की गयी है ।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एकता परिषद जन संगठन के संस्थापक राजगोपाल पी. ब्ही. ने प्राकृतिक संसाधनों जल जंगल ओर जमीन पर गरीबों के अधिकार के लिए देश भर के कई प्रांतों व राष्ट्रीय स्तर पर सत्याग्रह पदयात्राये की ओर बंचितो के अधिकार को अहिसात्मक व शांति पूर्वक तरीके से राज्य व केन्द्रीय सरकारों के समक्ष उठाकर नीतिगत बदलाव के लिए प्रयास किया है एकता परिषद प्रांतीय समिति सदस्य व एकता परिषद जिला इकाई दमोह मध्य प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद रायकवार ने बताया कि राजगोपाल पी.ब्ही. ने देश व विदेश के हजारों युवाओं को शांति व अहिंसा पर प्रशिक्षित कर शांति कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज खड़ी की है जो गाँव गाँव में बंचित समुदाय ओर महिलाओं के अधिकारों के लिए शांति पूर्ण तरीके से कार्यकर रहे हैं निवानों पीस फाउंडेशन के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शांति ओर अहिंसात्मक तरीकों के माध्यम से राजगोपाल पी ब्ही ने देश के सबसे गरीब ओर हासिये पर पढें लोगों के लिए बिना किसी जाति व लैगिक भेदभाव के समान मानवीय गरिमा ओर प्रत्येक महिला पुरुष के समान अधिकारों की मान्यता के लिए कार्य किया है। यह पुरूस्कार जल जंगल ओर जमीन पर गरीबों के प्राथमिक अधिकार पर्यावरणीय सुरक्षा आत्म समर्पित बागियों के पुनर्वास युवाओं में शांति व अहिंसा की शिक्षा के लिए दिया गया है राजगोपाल पी ब्ही को यह पुरूस्कार 11 मई 2023 को जापान के टोक्यो शहर में एक समारोह में दिया जायेगा । इसमें एक पुरूस्कार प्रमाण पत्र के अलावा राजगोपाल पी ब्ही को एक पदक ओर 20 मिलियन येन प्राप्त होगें निवानों शांति पुरूस्कार राजगोपाल पी ब्ही जी को दिये जाने की घोषणा होने पर जिला दमोह मध्य प्रदेश में भी राजगोपाल पी ब्ही के चाहने वालों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button