नाबालिग बच्ची की नग्न अवस्था मे शव मिला, 4 दिन से लापता थी बच्ची

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
शहड़ोल। शहडोल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 4 दिन से लापता 14 वर्षीय बच्ची का शव कुएं में अर्धनग्न अवस्था में मिला है। बच्ची की हत्या की गई और कुछ अनहोनी की भी आशंका जताई जा रही है।
दरअसल जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा 13 नवंबर से लापता थी। जिसकी सूचना दरसिला चौकी में दी गई थी। परिजनों के सूचना पर पुलिस ने गुमसुदगी का मामला कायम कर नाबालिग की पड़ताल में जुटी थी। इसी बीच 16 नवंबर बुधवार को मवेशी चरा रहे चरवाहे ने खेत में स्थित इंदारा (कुआ) में लापता नाबालिग का संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न शव पानी में तैरते देखा। इस मामले की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचकर लापता नाबालिग के रूप में पहचान की।
पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा
परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कुछ लोगों पर शक जाहिर की है। जैतपुर और दरसिला पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस मामले में धनपुरी एसडीओपी अभिनव मिश्रा का कहना है कि लापता बच्ची का शव मिला है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद बहुत सी चीजें स्पष्ट हो जाएगी।
जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी अन्तर्गत ग्राम खांडा मेन बस्ती की घटना ।




