मध्य प्रदेश

नारियल पकड़ने नदी में कूदा बालक, गहरे में पानी डूबा

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा। पितृ मोक्ष अमावस्या शनिवार को नर्मदा तटों पर स्नान करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दिन भर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट बोरास सहित अन्य घाटों पर स्नान किया। वहीं बोरास से लगे ग्राम सुल्तानगंज से शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एक दुखद खबर आई। जिसमें सुल्तानगंज गांव का एक नौ वर्षीय बालक विजय नोरिया पिता कुंवरलाल नोरिया की सुल्तानगंज के नर्मदा घाट पर डूब गया।
टीआई विजयसिंह सेंगर ने बताया कि विजय नोरिया अपने परिवार के साथ सुबह नर्मदा स्नान करने गया था। परिजनों ने विजय को स्नान कराकर घाट पर बैठा दिया था। इस दौरान विजय सहित उसके साथियों को नर्मदा नदी में एक नारियल बहता हुआ दिखा। इसके बाद लगभग तीन-चार बालक नारियल पकड़ने के लिए नदी में उतरकर गहरे पानी में पहुंच गए। जिसमें विजय को छोड़कर सभी को तैरना आता था तो बाकी तो वापस आ गए लेकिन विजय नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही टीआई विजय सिंह सेंगर, एसआई हरिओम अस्ताया, सैनिक कमलसिंह राजपूत, हीरालाल, रघुराज और उनकी टीम के साथ स्थानीय लोगों की मदद से बालक की खोजना शुरू किया। इस दौरान मोटर वोट की मदद से गोताखोरों ने काफी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोपहर को रायसेन से आई एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बालक को ढूंढने का प्रयास किया और देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में भी सफलता नहीं मिली। अब रविवार सुबह से फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच बालक के ग्रामीण और रिश्तेदारों के साथ घाट पर बैठे परिजन बिलखते रहे।

Related Articles

Back to top button