मध्य प्रदेश

नालियों में गंदगी पसरी: कचरा जाने से चौक हो रही खुली पड़ी नालियां, बदबू से परेशान हो रहे लोग

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शहर में प्री मानसून के दस्तक देते ही नगर पालिका परिषद रायसेन के सफाई अमले नाला गैंग द्वारा नाला नालियों की साफ सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा चुका है।बावजूद इसके नगर की ज्यादातर नाले नालियों की सफाई करना मुनासिब नहीं समझा है।
दरअसल रायसेन शहर में कई जगहों पर नालियां खुली हुई पड़ी हैं। इन नालियों में गंदगी पसरी हुई है।जिससे रहवासी व्यापारी न एवं निकलने वाले राहगीर बदबू से खासे परेशान हो रहे हैं। फोरलेन सड़क चौड़ीकरण एवं नालों के निर्माण के लिए शहर के किनारे भी पानी निकासी के लिए जो नालियां बनाई गई हैं। वे कई जगह से खराब हो रही हैं। नालियों को ऊपर से कवर्ड किया जाना था। लेकिन कई जगह पर नालियों के ऊपर छत नहीं होने से पूरा कचरा अंदर नाली के अंदर जा रहा है।इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और नाली के चोक होने का खतरा है। यह नाली काफी गहरी है, लेकिन कई जगह से खराब हो रही है। इसके अलावा शहर के अंदर की नालियां भी खुली हुई पड़ी हैं। इन्हें भी कवर्ड नहीं किया गया है। इस वजह से इनमें कचरा चला जाता है।जिससे नालियां चोक हो जाती हैं। कचरे की वजह से नालियों के चोक हो जाने से इनमें से बदबू आने लगी है।शहर के हार्ड वेयर व्यापारी मुस्तफा फखरी, शिवजीत राठौर, केशराम साहू, मनोज राठौर, सरोज अहिरवार सपना किरार पूजा रैकवार सोनिका यादव का कहना था कि रहवासी और निकलने वाले नालियाें से आने वाली बदबू से परेशान हो रहे हैं। इन नालियों में पानी के जमा होने से मच्छर पनप ने लगे हैं, जिससे लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
नालियों के ऊपर लगनी चाहिए जालियां….
लक्ष्मी नारायण यादव, रामस्वरूप यादव, रूपेंद्र ठाकुर, उमेश पण्डया, भइयन पंथी, सुमेश, सोनू यादव, विदोश गुप्ता ,शेखर यादव का कहना है कि नगर पालिका ने बरसात से पहले नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया है, लेकिन नालियों के ऊपर जाली न होने से फिर से इनमें कचरा होने लगेगा। इन नालियों में फिर से कचरा जमा न हो इसके लिए नपा इन नालियों को जालियों का सीमेंट की छत से कवर करवा देना चाहिए।
दिनरात पनप रहे मच्छर….
नालियों में पनप ने लगे हैं मच्छर
लोगों का कहना है कि नालियों में से आने वाली बदबू की वजह से उनका वहां पर रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि नालियों में पानी जमा होने से इनमें मच्छर पनप ने लगे हैं, ।जिससे बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां फैलने डर लगा रहता है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारी सही तरीके से साफ-सफाई का काम नहीं करते हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को समय-समय पर नगर की नालियों की सफाई करनी चाहिए और इन नालियों को भी कवर्ड किया जाना चाहिए, जिससे कचरा न जा सके।
वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रही नालियां….
फोरलेन में जहां पर पानी भराव की समस्या थी वहां पर नाली बनाई जाना था। संबंधित निर्माण एजेंसी हरियाणा के जिंदल ठेकेदार ने नाली का निर्माण किया, लेकिन कुछ जगहों पर इसके लिए छत डालकर बनाया ताकि कचरा अंदर ना जाए। लोगों ने इन नालियों की छतों पर भारी वाहनों को चढ़ाकर खड़ा करना शुरू कर दिया।
दुकानों के सामने टूटे फूटे पड़े नाले….
नगर में कई जगह नालियों के आगे ही दुकानें हैं। इसलिए जब भी किसी व्यापारी का सामान ट्रक या भारी वाहन में आता है तो इन नालियों के ऊपर से चढ़कर दुकानों के आगे खड़ा कर दिया जाता है। इससे नालियों की छत क्षतिग्रस्त हो गई और फिर कचरा इनमें जाने लगा।
मवेशी गिरने का भय हरदम बना रहता है खतरा….
नगर में साँची रोड़ शीतल सिटी के सामने रोड, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के सामने, इंडियन चौराहा कोविड सेंटर के पास नाला नालियां खुली पड़ी हैं। इनके ऊपर छत न होने से इनमें कचरा भर गया, जिससे नालियां चोक हो गई हैं। इन नालियों में से अब गंदी बदबू आने लगी है। जिससे वहां लोगों वहां पर रहना मुश्किल हो रहा है।
इसके नगर के बीच से होकर गुजरने वाले नाले में से बदबू आने लगी है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन खुली पड़ी नालियों में बच्चों और मवेशियों के गिरने का भी खतरा बना रहता है।
इस संबंध में सुधीर कुमार शर्मा नपा सीएमओ रायसेन का कहना है कि टूटी फूटी नाली नालों की मरम्मत बारिश पूर्व कराई जाएगी।इसकी मरम्मत कार्य कराने ठोस कार्ययोजना बनाकर अच्छी पहल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button