मध्य प्रदेश

निर्दलीय प्रत्याशी राजेश राय के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । साईंखेड़ा नगर परिषद से शिवाजी वार्ड क्रमांक 7 से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश राय ने वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद पद पर विजय श्री हासिल की । जिनके तत्वावधान में शुक्रवार को नर्मदा मन्दिर से श्री दादाजी धाम साँईखेड़ा तक मतदाता आभार यात्रा के रूप में विशाल रैली का आयोजन किया । जो नर्मदा मंदिर से निकलकर नगर परिषद ग्राउंड में अखाड़ा का आयोजन किया गया इसके बाद मुख्य मार्ग से होती हुई दादाजी धूनी वालों के दरबार में पहुंची दरबार में पूजन अर्चन प्रसाद वितरण के पश्चात नगर के झिकोली रोड से वापस होकर नगर परिषद में संपन्न हुई, जिसमे अपार जनसैलाब उमड़ा लोगों ने जगह जगह विजयी निर्दलीय प्रत्याशी का फूल माला एवं श्रीफल से स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button