धार्मिक

निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर जी महाराज बांदकपुर में विराजमान है

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कुंडलपुर परम पूज्य विश्व वंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य जेष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर जी महाराज बांदकपुर में विराजमान है । बांदकपुर की पुण्य धरा पर एक साथ 28 आर्यिकारत्न माताओं ने की जेष्ठश्रेष्ठ निर्यापक श्रमण श्री 108 समय सागर जी महाराज के चरणों की वंदना ।संघस्थ क्षुल्लक महाराजों ने की आर्यिका संघ की अगवानी ।एक साथ बिहार करते हुये आर्यिकारत्न श्री अंतरमती माताजी आर्यिका श्री अक्षयमति माताजी आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी 18 आर्यिकाओं और आर्यिकारत्न श्री दुर्लभमति माताजी ससंघ 10 आर्यिका माता जी ने दूसरे मार्ग से द्रुत गति से एक साथ पहुंचकर ज्येष्ठ मुनि राजों की वंदना कर पूज्य श्री समयसागर जी महाराज की प्रदक्षिणा कर वंदना की और नमोस्तु निवेदित कर आशीष प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button